Thursday, November 5, 2026
HomeKorbaकोरबा में 23 नवंबर को नष्ट किए जाएंगे जब्त मादक पदार्थ, 29...

कोरबा में 23 नवंबर को नष्ट किए जाएंगे जब्त मादक पदार्थ, 29 प्रकरणों में जब्त सामग्री का होगा विनष्टीकरण

बाल्को पावर प्लांट की भट्ठी में जलाकर किया जाएगा नष्टीकरण, जिला स्तरीय समिति की मौजूदगी में पूरी होगी प्रक्रिया

कोरबा। जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को आगामी 23 नवंबर को नष्ट किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति ने नष्टीकरण की तिथि और स्थल निर्धारित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कोरबा के अधीन आने वाले थानों में जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति का गठन किया गया है। एनडीपीएस के प्रकरणों में नष्टीकरण से संबंधित आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद संबंधित थानों द्वारा नष्टीकरण योग्य प्रकरणों की सूची एवं मूल दस्तावेज समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं।

समिति के अनुसार, कुल 29 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थ नष्टीकरण योग्य पाए गए हैं। इन पदार्थों को 23 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे बाल्को पावर प्लांट की भट्ठी (फर्नेस) में विधिवत जलाकर नष्ट किया जाएगा।

नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया समिति के सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न होगी। इस दौरान पंचनामा तैयार कर गांजा सहित अन्य जब्त मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया जाएगा।

इस कार्रवाई का उद्देश्य एनडीपीएस मामलों में जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार सुरक्षित निपटान सुनिश्चित करना है।

CG NEWS HUB हमर छत्तीसगढ़ हमर खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments