Tuesday, March 3, 2026
Google search engine
HomeNewsहोली की पूर्व संध्या पर वार्डवासियों को नगर पालिका अध्यक्ष का होली...

होली की पूर्व संध्या पर वार्डवासियों को नगर पालिका अध्यक्ष का होली उपहार



वार्ड क्रमांक 4 और वार्ड क्रमांक 11 को हाईमास्ट लाइट की सौगात
बांकीमोंगरा। होली पर्व की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष सोनी विकास झा ने वार्ड क्रमांक 4 एवं वार्ड क्रमांक 11 के नागरिकों को विशेष सौगात देते हुए हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण किया।
अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। हाईमास्ट लाइट लगने से रात के समय दुर्घटनाओं एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।
इस अवसर पर पूर्व युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष विकास झा ने कहा कि आने वाले समय में सुरक्षा और आवश्यकता के आधार पर पूरे नगर क्षेत्र में लाइट की समुचित एवं संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही।
वार्डवासियों ने इस पहल के लिए नगर पालिका अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे होली का विशेष उपहार बताया। कार्यक्रम में पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है, जिससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments