बिलासपुर 17.04.26
द्रौपदी मुर्मु ने भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए तथा भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की है।
जारी आदेश के अनुसार जिन न्यायाधीशों को स्थायी नियुक्ति मिली है, उनके नाम इस प्रकार हैं—
न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत
न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल
न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल
न्यायमूर्ति बिभु दत्त गुरु
न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद
इन नियुक्तियों के बाद छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की न्यायिक क्षमता में वृद्धि होगी और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे में मदद मिलने की उम्मीद है। न्यायपालिका को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


