संवाददाता: विमल कुमार
बांकीमोंगरा/बाकी मोगरा
बाकी मोगरा एवं बांकीमोंगरा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अग्रवाल जी ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और बदलाव की भावना का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में कुशासन का माहौल था, जिससे जनता त्रस्त थी। अब जनता ने निर्णायक जनादेश देकर उस दौर का अंत कर दिया है।
उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया है, जो देश में सुशासन और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इस अवसर पर राधेश्याम अग्रवाल ने क्षेत्र में मिठाई बांटकर एवं आतिशबाजी कर भाजपा की जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए और एक-दूसरे को बधाई दी।
अंत में अग्रवाल जी ने सभी भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को इस ऐतिहासिक जीत के लिए पुनः शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह विजय आने वाले समय में और भी बड़े बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी।


