Wednesday, May 20, 2026
HomeKorbaसुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का होगा...

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन


21, 22 और 23 अगस्त को होगा “समाधान समारोह 2026”, आपसी सहमति से विवाद निपटाने पर जोर
कोरबा, 18 मई 2026। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आमजन को सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने तथा आपसी सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुका है, जिसका समापन 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ होगा।
विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा, जिसमें सुप्रीम कोर्ट में लंबित उपयुक्त मामलों को शामिल किया जाएगा। इस दौरान राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण समितियों के मध्यस्थता केंद्रों में सुलह बैठकों का आयोजन किया जाएगा। सुलह वार्ता की प्रक्रिया 21 अप्रैल से ही शुरू हो चुकी है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से त्वरित निष्पादन करना है। अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाधान की दिशा में आगे आएं।
सुलह बैठकों में पक्षकार सशरीर अथवा वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हो सकेंगे। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति के अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे।
अपने मामले को “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” में शामिल कराने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।
अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments