ट्रैक्टर की चपेट मेंआने से दो स्थानीय युवकों की मौत
कोरबा जिले के चाकाबुढा में सोमवार शाम लगभग 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए इस हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो स्थानीय युवकों की मौत हो गई। मृतकों के नाम प्रारंभिक तौर पर प्रकाश और बबलू बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना काफी भीषण थी। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची
जांच जारी है




