Saturday, June 13, 2026
HomeCrimeटीएमसी कंपनी की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, आदिवासी ग्रामीण ने...

टीएमसी कंपनी की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, आदिवासी ग्रामीण ने एसपी से की शिकायत


कोरबा। बांकी मोंगरा अरदा

कटघोरा विकासखंड के ग्राम अरदा निवासी आदिवासी ग्रामीण शंकर सिंह ने टीएमसी कंपनी के अधिकारी के.के. सिंह पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने, धमकी देने तथा ग्रामीणों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार 27 मई 2026 को दोपहर के समय टीएमसी कंपनी द्वारा सिंघाली खदान क्षेत्र में कोयला उत्पादन एवं पेस्ट फिलिंग कार्य के दौरान लालपुर और भेजीनारा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को बंद करने का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग दोनों गांवों के लोगों, स्कूली बच्चों और आंगनबाड़ी जाने वाले बच्चों के लिए प्रमुख आवागमन का रास्ता है।
ग्रामीण शंकर सिंह ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने रास्ता बंद किए जाने का विरोध किया, तब कंपनी के अधिकारी के.के. सिंह ने उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और धमकी देते हुए कहा कि कंपनी के कार्य में बाधा डालने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह व्यवहार अनुसूचित जनजाति समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जिस मार्ग को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है, वह वर्षों पुराना सार्वजनिक रास्ता है, जिससे क्षेत्र के लोगों का आवागमन होता है तथा आसपास के किसानों की खेती-किसानी भी प्रभावित होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग को यथावत रखा जाए और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाए।
शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से हस्तक्षेप कर क्षेत्रवासियों के हितों और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments