Sunday, June 14, 2026
HomeLocalबांकीमोंगरा में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का गठन, राजकुमार शर्मा संयोजक एवं प्रदीप...

बांकीमोंगरा में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का गठन, राजकुमार शर्मा संयोजक एवं प्रदीप कुमार अग्रवाल सह-संयोजक बने

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ जिला कोरबा द्वारा मंडल संयोजक एवं सह-संयोजकों की नई नियुक्ति सूची जारी की गई है। जारी सूची में राजकुमार शर्मा को बांकीमोंगरा मंडल का संयोजक तथा प्रदीप कुमार अग्रवाल को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से बांकीमोंगरा क्षेत्र के व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ जिला कोरबा द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में संगठन विस्तार एवं व्यापारियों के बीच पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से मंडल संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा की गई है।

जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जिला संगठन की अनुशंसा पर की गई हैं। जिला संयोजक संजीव शर्मा द्वारा जारी सूची में जिले के 14 मंडलों के लिए संयोजक और सह-संयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूची में कोरबा नगर, कोसाबाड़ी, बालको, हरदीबाजार, दीपका, बांकीमोंगरा, उरगा, जवाली, पोड़ी-उपरोड़ा, परसाभांठा, चेतमा, चोटिया, कटघोरा एवं मिलाईबाजार मंडलों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा व्यापारियों और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करेंगे। संगठन ने सभी नवनियुक्त संयोजकों एवं सह-संयोजकों को शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments