Saturday, June 13, 2026
HomeLocalसीलबंद शराब की बोतल में मिला कीड़ा, उपभोक्ताओं में नाराजगी; निष्पक्ष जांच...

सीलबंद शराब की बोतल में मिला कीड़ा, उपभोक्ताओं में नाराजगी; निष्पक्ष जांच की उठी मांग

सक्ती। जिले के डभरा क्षेत्र स्थित शासकीय देशी शराब दुकान से खरीदी गई सीलबंद शराब की एक बोतल में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है।

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने गुरुवार को शासकीय देशी शराब दुकान से प्लेन ब्रांड की शराब खरीदी थी। बोतल खोलने पर उसमें कीड़ा दिखाई देने का दावा किया गया। इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने दुकान कर्मियों को इसकी शिकायत की और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

वायरल वीडियो में सीलबंद बोतल के अंदर कीड़ा दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, केवल वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। मामले की वास्तविकता जांच और तकनीकी परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि शराब की पैकेजिंग, गुणवत्ता नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था की भी जांच की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

गौरतलब है कि पिछले दिनों बालोद जिले के तांदुला डैम क्षेत्र स्थित देशी शराब दुकान से खरीदी गई शराब की बोतल में कांच के टुकड़े मिलने का मामला भी सामने आया था। ऐसे में कम समय में सामने आए इन मामलों ने उपभोक्ताओं की चिंताओं को बढ़ा दिया है।

आबकारी विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बोतल में कीड़ा किस कारण से पहुंचा और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments