Tuesday, July 28, 2026
HomeChhattisgarhनगरीय प्रशासन विभाग में 122 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, बांकीमोंगरा नगर पालिका को...

नगरीय प्रशासन विभाग में 122 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, बांकीमोंगरा नगर पालिका को मिले नए सहायक राजस्व निरीक्षक

रायपुर/बांकीमोंगरा, 11 जुलाई 2026।
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेशभर में 122 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में 66 अभियंता तथा 56 विभिन्न संवर्गों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

बांकीमोंगरा नगर पालिका के लिए महत्वपूर्ण खबर यह है कि अजीत सिंह क्षत्रिय का सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर नगर पंचायत सरगांव से नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा स्थानांतरण किया गया है। उनके आगमन से नगर पालिका के राजस्व एवं कर वसूली सहित प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

तबादला सूची में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, सहायक कार्यालय अधीक्षक, तकनीकी सहायक, लेखपाल, सहायक ग्रेड-2 एवं 3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक राजस्व निरीक्षक, समयपाल, कैशियर, वाहन चालक, चौकीदार, पंप अटेंडेंट और भृत्य सहित विभिन्न पदों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 7 दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी का वेतन वर्तमान पदस्थापना स्थल से आहरित नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही की स्थिति में नियंत्रण अधिकारी के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments