Tuesday, July 28, 2026
HomeKorbaशाला प्रवेशोत्सव में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया विद्यार्थियों का आत्मीय...

शाला प्रवेशोत्सव में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत


कोरबा, 28 जुलाई 2026। पीएम श्री सेजस, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बालको में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग के मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है और प्रत्येक विद्यार्थी को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षकों की समस्या का समाधान किया गया है तथा सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। उन्होंने बताया कि जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के माध्यम से नए विद्यालय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है और शिक्षकों की नियुक्ति भी की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
शाला प्रवेशोत्सव के दौरान मंत्री श्री देवांगन ने बच्चों, जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों के साथ न्योता भोजन में भी सहभागिता की। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में पार्षद सत्येंद्र दुबे, एल्डरमैन श्रीमती मंदाकिनी त्रिपाठी, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जे.एन. दुबे, प्राचार्य नीलकंठ राठौर, प्रफुल्ल तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments