Tuesday, July 28, 2026
HomeLocalशासकीय बांकी साइड हाई स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान...

शासकीय बांकी साइड हाई स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

बांकीमोंगरा, 28 जुलाई 2026। शासकीय बांकी साइड हाई स्कूल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा रहीं। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, मंडल सह-कोषाध्यक्ष संजय दास, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश झा उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्राचार्य पांडे जी, प्रधान पाठक, समस्त शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधे रोपे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ केवल पौधारोपण अभियान नहीं, बल्कि मातृत्व के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें और प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

#नगर_पालिका_परिषद_बांकीमोंगरा #एक_पेड़_मां_के_नाम #BJPKorba

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments