
रायपुर, 17 अगस्त 2026। हज 2027 में हजयात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा राज्य हज निरीक्षक (स्टेट हज इंस्पेक्टर) के पद हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज बेग ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के सर्कुलर के अनुसार हज 2027 के हज यात्रियों की सहायता के लिए राज्य हज निरीक्षक के ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त 2026 से 27 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य हज निरीक्षक के लिए निर्धारित अर्हता, नियम एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध सर्कुलर क्रमांक 07 में देखे जा सकते हैं।
अधिक जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन के लिए इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, मुखर्जी बाड़ा, बैरन बाजार, रायपुर के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 है।
हज 2027 की तैयारियों के तहत राज्य हज निरीक्षकों की नियुक्ति का उद्देश्य हज यात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

