Friday, September 11, 2026
HomeChhattisgarhउपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर, एम्स रायपुर के...

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर, एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रायपुर, 1 सितंबर 2026। उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 2 सितंबर 2026 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर आएंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति के रायपुर आगमन को लेकर प्रशासन एवं संबंधित संस्थानों द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में चिकित्सा शिक्षा पूरी करने वाले विद्यार्थियों को डिग्री एवं उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

यह समारोह चिकित्सा क्षेत्र में नए डॉक्टरों और विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा। उपराष्ट्रपति अपने संबोधन में विद्यार्थियों को चिकित्सा सेवा, राष्ट्र निर्माण और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments