
स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश, विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिलेगी एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी
रायपुर, 17 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में दीपावली पर्व के अवसर पर स्कूलों में मिलने वाली छुट्टियों की अवधि बढ़ा दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्व में घोषित दीपावली अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए अब कुल 6 दिनों की छुट्टी घोषित की है। संशोधित आदेश के अनुसार प्रदेश के स्कूलों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक दीपावली अवकाश रहेगा।
16 अक्टूबर को जारी हुआ संशोधित आदेश
स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, इससे पहले 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दीपावली अवकाश की अवधि 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई थी। अब राज्य शासन ने इसमें एक दिन की वृद्धि करते हुए अवकाश को 11 नवंबर तक बढ़ा दिया है।
इन शैक्षणिक संस्थानों में रहेगा अवकाश
संशोधित आदेश प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों पर भी लागू होगा।
इस फैसले से विद्यार्थियों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को दीपावली पर्व के अवसर पर एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी मिलेगी। अब प्रदेश के संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में 6 नवंबर से 11 नवंबर तक अवकाश रहेगा।
CG NEWS HUB | हमर छत्तीसगढ़ हमर खबर

