कोरबा। बांकी मोंगरा
भारतीय जनता पार्टी के #गांव_चलो_बस्ती_चलो अभियान के तहत बांकी मोंगरा मंडल के मड़वा ढोड़ा गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने किया, जिनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित किया।
मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने ग्रामीणों से सीधे मुलाकात कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और हितग्राहियों से भेंट कर उनका सम्मान भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है, जो कार्यकर्ताओं को निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने सरकार की योजनाओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला मंत्री सतीष झा, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, अभियान के गांव प्रभारी चिंता राम चौहान, मुख्य अतिथि एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत केवर्ट, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अरुण यादव सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
साथ ही गांव के कार्यकर्ता संतोष, शांति बाई, गौरी बाई, राधा बाई, रामेश्वरी बाई, विमला बाई, साधना बाई, हुगली बाई, शीलू बाई, संतोषी बाई, बेहतरीन बाई, मनसा बाई, दिल बाई, उर्मिला बाई, मनीषा बाई, जतन बाई, शांता बाई, पंचो बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।
अंत में मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाई जाएगी।




