Saturday, April 11, 2026
HomeLocalबांकी मोंगरा में देसी शराब की किल्लत, गोवा ब्रांड बनी विकल्प;इंग्लिश वाइन...

बांकी मोंगरा में देसी शराब की किल्लत, गोवा ब्रांड बनी विकल्प;इंग्लिश वाइन दुकानों पर बढ़ी भीड़

  बांकी मोंगरा क्षेत्र के मदिरा प्रेमियों के लिए इन दिनों बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में देसी शराब की आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिसके चलते उपभोक्ताओं को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थिति यह है कि देसी शराब नहीं मिलने के कारण अब लोग मजबूरी में इंग्लिश वाइन दुकानों का रुख कर रहे हैं। इसके चलते इन दुकानों पर असामान्य रूप से भीड़ बढ़ गई है। खास बात यह है कि देसी शराब के विकल्प के तौर पर उपभोक्ता अब गोवा ब्रांड की इंग्लिश शराब का उपयोग कर रहे हैं।हालांकि, कई ऐसे ग्राहक भी हैं जो केवल देसी शराब ही पसंद करते हैं और वे इस कमी से खासे नाराज़ नजर आ रहे हैं।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, देसी शराब की इस अचानक कमी के पीछे नई पैकेजिंग प्रणाली को कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि सप्लाई में बदलाव और नई पैकेजिंग के चलते वितरण प्रभावित हुआ है।फिलहाल, मदिरा प्रेमियों को उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति सामान्य होगी और देसी शराब की आपूर्ति फिर से शुरू होगी। तब तक लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था से ही काम चलाना पड़ रहा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments