कोरबा/बांकीमोंगरा।
छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव के आगमन पर क्षेत्र में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिवक्ता अमित सिन्हा एवं युवा नेता अखिलेश सिंह उर्फ मल्लू के नेतृत्व में सैकड़ों युवा साथियों ने गर्मजोशी के साथ फूल-मालाओं, आतिशबाजी और नारों के बीच उनका अभिनंदन किया।



कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता अमित सिन्हा के निवास पर टी.एस. सिंहदेव की आत्मीय एवं पारिवारिक मुलाकात भी हुई। इस अवसर पर क्षेत्रीय राजनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। स्वागत कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
युवा नेता अखिलेश सिंह ‘मल्लू’ ने कहा कि टी.एस. बाबा युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद फणीधर कर्ष सहित बंटी खान, फलेस महराज, बिट्टू खान, गौतम यादव, सम्स तवरेज, नीरज साहू, हैप्पी झा, डब्बू महराज, दीपक रात्रे, रवि विश्वकर्मा, बाबू खान, नेहाल, दुर्गेश राठौर, पंकज दास, अश्वनी श्रीवास, जसीम अंसारी, चंचल ठाकुर एवं सैकड़ों युवा साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर टी.एस. बाबा जिंदाबाद के नारे लगाए और पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

