Saturday, June 13, 2026
HomeLocalडेली सब्जी मार्केट में रखी गई विकास कार्यों की नींव, 70/30 फार्मूले...

डेली सब्जी मार्केट में रखी गई विकास कार्यों की नींव, 70/30 फार्मूले पर बनी सहमति बांकीमोंगरा, कोरबा।

नगर पालिक परिषद बांकीमोंगरा द्वारा डेली सब्जी मार्केट क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थित विकास की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के साथ बाजार क्षेत्र में विकास कार्यों की नींव रखी गई।
कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की टीम जेसीबी मशीन के साथ बाजार पहुंची, जहां सब्जी विक्रेताओं और स्थानीय व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए दुकानों और ढांचों को हटाने से उनके रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इस दौरान बाजार परिसर में काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
स्थिति को देखते हुए तहसीलदार एवं नगर पालिका की सीएमओ मौके पर पहुंचीं और व्यापारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने समझाया कि डेली सब्जी मार्केट को अधिक व्यवस्थित, साफ-सुथरा और सुविधायुक्त बनाने के उद्देश्य से विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में व्यापारियों और आम नागरिकों दोनों को लाभ मिलेगा।
लंबी चर्चा और आपसी सहमति के बाद प्रशासन तथा व्यापारियों के बीच 70/30 फार्मूले पर सहमति बनी। तय किया गया कि पहले लगभग 70 प्रतिशत हिस्से में निर्माण और व्यवस्थागत कार्य पूरे किए जाएंगे, जबकि शेष 30 प्रतिशत हिस्से में बाद में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments