Saturday, June 13, 2026
HomeLocalबांकीमोंगरा में पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला का आयोजन, पथ...

बांकीमोंगरा में पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला का आयोजन, पथ विक्रेताओं को मिलेगा योजनाओं का लाभ


बांकीमोंगरा, 5 जून 2026। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना के अंतर्गत “पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य शहरी पथ विक्रेताओं एवं असंगठित श्रमिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ना, डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा सामाजिक सुरक्षा का लाभ उपलब्ध कराना है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रथम शिविर 5 जून 2026 को वार्ड क्रमांक 1 से 18 तक के हितग्राहियों के लिए वार्ड क्रमांक 6, शांतिनगर दुर्गा पंडाल में आयोजित होगा। वहीं दूसरा शिविर 18 जून 2026 को वार्ड क्रमांक 19 से 30 तक के हितग्राहियों के लिए वार्ड क्रमांक 27, मंगल भवन खोडरी रोड में लगाया जाएगा। दोनों शिविरों का समय प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
महोत्सव के दौरान पीएम स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार, 25 हजार एवं 50 हजार रुपये तक के ऋण, डिजिटल भुगतान प्रशिक्षण, खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता प्रशिक्षण सहित विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही पथ विक्रेताओं और उनके परिवारों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, बीओसीडब्ल्यू पंजीयन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, जननी सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
नगर पालिका प्रशासन ने सभी पात्र पथ विक्रेताओं एवं हितग्राहियों से शिविर में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण तथा सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments