Tuesday, July 28, 2026
HomeNationalप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्ण' से...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्ण’ से सम्मानित

नई दिल्ली/जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्ण’ प्रदान किया। यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया।

सम्मान ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत और इंडोनेशिया की जनता तथा दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान दोनों देशों की गहरी मित्रता, आपसी विश्वास और साझा भविष्य की आकांक्षाओं का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई।

भारत और इंडोनेशिया के बीच लंबे समय से घनिष्ठ ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी को मिला यह सर्वोच्च सम्मान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments