Tuesday, July 28, 2026
HomeChhattisgarhप्रदेश के 194 नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में ₹58.43 करोड़ की...

प्रदेश के 194 नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में ₹58.43 करोड़ की राशि आबंटित

रायपुर:

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद जारी हुए आदेश, मरम्मत, संधारण और लंबित भुगतानों में मिलेगी राहत

रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 194 नगरीय निकायों को विभिन्न मदों के अंतर्गत कुल 58 करोड़ 43 लाख 14 हजार रुपये की राशि आबंटित की है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने सभी निकायों को राशि जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 14 नगर निगमों को 27 करोड़ 82 लाख 45 हजार रुपये, 56 नगर पालिकाओं को 18 करोड़ 71 लाख 39 हजार रुपये तथा 124 नगर पंचायतों को 11 करोड़ 89 लाख 30 हजार रुपये आबंटित किए गए हैं।

यह राशि अनिवार्य निधि, चुंगी क्षतिपूर्ति, उत्पाद कर, यात्री कर, बार तथा मुद्रांक मद के अंतर्गत प्रदान की गई है। विभाग का कहना है कि इस वित्तीय सहायता से नगरीय निकायों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलेगी।

इस राशि का उपयोग लंबित भुगतानों के निपटान, मरम्मत एवं संधारण कार्यों तथा अतिवृष्टि जैसी आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए किया जाएगा। शासन का उद्देश्य नगरीय निकायों को आवश्यक वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराकर नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments