Thursday, November 5, 2026
HomeChhattisgarhअग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय...

अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल का दूरदर्शी फैसला, अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का राष्ट्रहित में होगा बेहतर उपयोग

रायपुर, 4 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अग्निवीरों के लिए दो वर्ष के अतिरिक्त ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ को मंजूरी दिए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे अभिनंदनीय और दूरदर्शी पहल बताया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस फैसले से अग्निवीरों को चार वर्ष की प्रारंभिक सैन्य सेवा पूरी करने के बाद दो वर्ष तक और देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक अग्निवीरों को नियमित सैन्य सेवा में शामिल होने का अवसर भी मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय अग्निवीरों के अनुभव, कौशल और सामर्थ्य का राष्ट्रहित में बेहतर उपयोग सुनिश्चित करेगा। इससे युवाओं को राष्ट्रसेवा के साथ सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही देश की रक्षा व्यवस्था को अनुभवी और प्रशिक्षित युवाओं की सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित युवाओं के मनोबल को नई ऊंचाई प्रदान करेगी।

CG NEWS HUB हमर छत्तीसगढ़ हमर खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments