Sunday, March 29, 2026
HomeLocalकड़ी धूप में कथा, अव्यवस्था और चोरी की घटनाओं से घिरा हनुमंत...

कड़ी धूप में कथा, अव्यवस्था और चोरी की घटनाओं से घिरा हनुमंत कथा का दूसरा दिन


कोरबा/बांकी मोंगरा (ढपढप):
हनुमंत कथा के दूसरे दिन कथा स्थल पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु कड़ी धूप में घंटों खड़े रहकर कथा सुनते नजर आए, जिससे कई भक्त बेहाल होते दिखे। भीषण गर्मी और भीड़ के बीच व्यवस्थाओं की कमी भी साफ तौर पर दिखाई दी।
⚠️ पत्रकारों के लिए व्यवस्था नहीं, पुलिस से बहस
कथा स्थल पर मीडिया कर्मियों के बैठने और समाचार कवरेज के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई थी। इस कारण कई पत्रकारों की पुलिसकर्मियों से बहस होती देखी गई। इससे आयोजन को कवर करने पहुंचे पत्रकारों में नाराजगी साफ झलकी।
️ आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री का संदेश
कथा प्रारंभ होते ही आचार्य पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कोरबा विशेषकर ढपढप क्षेत्र की सराहना की।
उन्होंने कहा कि —
“कथा एक बार सुनने से प्रार्थना पूरी नहीं होती, जैसे पेट भरने के लिए रोज भोजन करना पड़ता है, वैसे ही कथा को बार-बार सुनने से हृदय पवित्र और मन निर्मल होता है।”
 व्यवस्था संभालने में जुटी रही पुलिस
भारी भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को पूरे दिन कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई स्थानों पर भीड़ को संभालने में पुलिस को काफी प्रयास करना पड़ा।
 चोरों का गिरोह सक्रिय, कई महिलाएं बनीं शिकार
इस भव्य आयोजन में चोरों का गिरोह भी सक्रिय हो गया है।
बांकी मोंगरा निवासी नवल पंडित की पत्नी अमिता पंडित का लगभग 1.5 तोला सोने का हार चोरी हो गया।
इसके अलावा, आज भीड़ का फायदा उठाकर लगभग 5 महिलाओं की सोने की चेन पार कर दी गई।
पुलिस ने कुछ संदिग्ध महिलाओं को मौके से हिरासत में लेकर कंट्रोल रूम में पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं दूसरे राज्यों से आई हैं।
 भक्तों से अपील
प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि—
 कथा स्थल पर महंगे गहने पहनकर न आएं
 आवश्यक होने पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी का ही उपयोग करें
 अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments