बांकी मोंगरा
प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 133वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण आज शक्ति चौक पर किया गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान देश के विकास, जनभागीदारी और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को ध्यानपूर्वक सुना गया।
इस कड़ी में प्रधानमंत्री ने जनगणना 2027 में लागू की गई स्व-गणना (Self Enumeration) सुविधा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि नागरिक अब स्वयं ऑनलाइन जानकारी भरकर एक यूनिक ID प्राप्त कर सकते हैं, जिससे गणना प्रक्रिया सरल और तेज हो गई है। अब तक करीब 1 करोड़ 20 लाख परिवारों का मकान सूचीकरण पूरा किया जा चुका है। उन्होंने लोगों से इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की।
कार्यक्रम में भारत के बढ़ते डेयरी सेक्टर और खासतौर पर भारतीय चीज़ की वैश्विक पहचान का भी उल्लेख हुआ। जम्मू-कश्मीर की कलारी चीज़, पूर्वोत्तर और लद्दाख की छुरपी तथा गुजरात-महाराष्ट्र की टोपली नु पनीर जैसे उत्पादों को “लोकल से ग्लोबल” की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया गया।
सांस्कृतिक संदर्भ में प्रधानमंत्री ने 9 मई को मनाई जाने वाली रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती का उल्लेख करते हुए महान साहित्यकार को श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा स्थापित विश्व-भारती विश्वविद्यालय की सराहना की। साथ ही मई माह में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर मण्डल अध्यक्ष उदय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “मन की बात समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला एक प्रभावी माध्यम है, जो लोगों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है।” उन्होंने सामूहिक श्रवण को जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी मजबूत करने का सशक्त माध्यम बताया। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं से इन विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष अजीत केवर्ट, सतीश झा भागवत विश्वकर्मा, हनुमान पांडे, मण्डल कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मिश्रा, सूरज मिश्रा, निखिल सिगौतिया, संजय दास, राजेश अग्रवाल, महामंत्री अनीता राजपूत सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित





