बांकी मोगरा से खबर:
बांकी मोगरा निवासी संदीप सिंह के साथ साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें हैकर ने मोबाइल अपडेट का झांसा देकर उनके खाते से लगभग 46 हजार रुपए निकाल लिए।
पीड़ित संदीप सिंह ने बताया कि मेरा अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक शाखा बांकी मोगरा में संचालित है 26 तारीख लगभग 12.40 दोपहर को

मोबाइल में अचानक अपडेट होने का संकेत दिखाई दिया और फोन असामान्य रूप से गर्म होने लगा। उन्होंने इसे सामान्य सॉफ्टवेयर अपडेट समझकर मोबाइल को कुछ समय के लिए छोड़ दिया। लेकिन काफी देर तक अपडेट पूरा नहीं होने पर उन्होंने मोबाइल को बंद कर दिया।
कुछ समय बाद जब मोबाइल दोबारा चालू किया और बैंक बैलेंस चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। खाते से 3 से 4 बार में कुल लगभग 46,000 रुपए अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रांजेक्शन कर निकाल लिए गए थे। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान उन्हें किसी प्रकार का OTP या बैंक मैसेज भी प्राप्त नहीं हुआ।
घटना के बाद पीड़ित ने संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी है और कार्रवाई की मांग की है।
⚠️ सावधानी:
विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार के मामलों में हैकर नकली अपडेट या मैलवेयर के जरिए मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लेते हैं। आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी संदिग्ध अपडेट, लिंक या ऐप से सतर्क रहें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही अपडेट करें।

