Sunday, May 10, 2026
HomeLocalभागवत विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सब्जी विक्रेताओं की बैठक, डेली मार्केट पुनर्निर्माण...

भागवत विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सब्जी विक्रेताओं की बैठक, डेली मार्केट पुनर्निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी


बांकीमोंगरा |

संवाददाता अनुज पाठक
बांकीमोंगरा स्थित डेली सब्जी मार्केट के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर समस्त सब्जी विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक जनप्रतिनिधि भागवत विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई तथा जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
इस संबंध में विक्रेताओं ने नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की है। विक्रेताओं का कहना है कि डेली मार्केट के पुनर्निर्माण की समस्या लंबे समय से लंबित है, जिससे व्यापारियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विक्रेताओं ने बताया कि पूर्व में नगर पालिका प्रशासन को पत्र सौंपकर 13 अप्रैल 2026 को घेराव एवं आंदोलन की चेतावनी दी गई थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से आंदोलन स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 28 अप्रैल 2026 को पुनः नगर पालिका परिषद को पत्र देकर जानकारी दी गई कि डेली मार्केट पुनर्निर्माण से संबंधित अंतिम नोटिस के विरोध में आगामी 12 मई 2026, मंगलवार को नगर पालिका परिषद का घेराव एवं आंदोलन किया जाएगा।
सब्जी विक्रेताओं ने स्पष्ट कहा है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
ज्ञापन की प्रतिलिपि नगरीय प्रशासन मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, कलेक्टर कोरबा, पुलिस अधीक्षक, कटघोरा विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, एसडीएम कटघोरा, नगर पालिका अध्यक्ष एवं थाना प्रभारी बांकीमोंगरा को भी भेजी गई है।
बैठक में प्रकाश साहू, रामप्रसाद, संतोष, मनोज, आशीष, ननकी राठौर, श्रवण साहू, लक्ष्मीन, विपत राम, मीना सिंह, रौशन सिंह, राजू साहू, निर्मला बाई, संतोषी केवंट, सरस्वती, कमला सहित बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments