बांकीमोंगरा |
पीएम श्री सेजेस बांकीमोंगरा में दिनांक 12 मई 2026 को कक्षा 1ली, 2री, 3री एवं 4थी में प्रवेश हेतु लॉटरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री अजीत केंवट, विधायक प्रतिनिधि , सांसद प्रतिनिधि श्री मोहन लदेर, वार्ड पार्षद श्री लोकनाथ सिंह तंवर, पार्षद श्री अश्वनी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य श्री एस. डिंडोरे द्वारा पालकों को लॉटरी प्रक्रिया एवं प्रवेश संबंधी नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद क्रमवार विभिन्न कक्षाओं के लिए लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।
सर्वप्रथम कक्षा दूसरी के लिए लॉटरी आयोजित की गई, जिसमें एक सीट रिक्त होने के कारण शासन के नियमानुसार बालिका वर्ग को प्राथमिकता प्रदान की गई। इसी प्रकार कक्षा तीसरी में भी एक सीट हेतु लॉटरी निकाली गई, जिसमें बालिका वर्ग को शामिल किया गया। वहीं कक्षा चौथी में दो रिक्त सीटों के लिए लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
इसके पश्चात कक्षा पहली में प्रवेश हेतु निर्धारित 50 सीटों के लिए लॉटरी निकाली गई। विद्यालय प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराया गया।
प्राचार्य श्री एस. डिंडोरे के मार्गदर्शन में शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।





