संवाद दाता। अनुज पाठक
बाकीमोंगरा/कोरबा। सुराकछार 3/4 खदान स्थित हाज़री रूम में कार्यरत कर्मचारी विश्वनाथ राठौर चोरी की घटना के शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के लगभग 2:30 बजे 4 से 5 अज्ञात व्यक्तियों ने हाज़री रूम में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोरों ने कर्मचारी का विवो V29 मोबाइल फोन, 4,500 रुपये नकद तथा वायर चोरी कर लिया। घटना के बाद पीड़ित कर्मचारी ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी।
इस संबंध में बांकीमोंगरा थाना में समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराई जानी शेष थी। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपियों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए जांच शुरू किए जाने की संभावना है।



