Tuesday, July 28, 2026
HomeLocalनगर पालिक परिषद बांकी मोंगरा के वार्ड 25 में जल निकासी को...

नगर पालिक परिषद बांकी मोंगरा के वार्ड 25 में जल निकासी को मिलेगी नई दिशा, 7.20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 25 में लंबे समय से बनी जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 7.20 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

भूमिपूजन कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा, भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद एवं पीआईसी सदस्य प्रमिला सायतोड़े, प्रमोद सोना, श्रवण यादव, एल्डरमैन जितेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज मिश्रा, युवा नेता प्रकाश झा, निखिल सिगोटिया, संतोष राठौर, सालिक राम दुबे, विरेन्द्र श्रीवास, राजेश पटेल, मनोज कुमार कुंडू, अभिलाष यादव, रितेश, रामेश्वर, बबलू, अविनाश पटेल, एसआरएम की सफाई दीदियां, समस्त भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नाली निर्माण पूरा होने के बाद वार्ड में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है तथा जनहित से जुड़े कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

भूमिपूजन के साथ ही नाली निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ हो गया। स्थानीय नागरिकों ने इस विकास कार्य के लिए विधायक एवं नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने की उम्मीद जताई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments