Tuesday, July 28, 2026
HomeLocalढेलवाडीह–शुक्लाखार–देवरी–बुंदेली मार्ग बदहाल, 20 से 25 गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

ढेलवाडीह–शुक्लाखार–देवरी–बुंदेली मार्ग बदहाल, 20 से 25 गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

बांकीमोंगरा/ढेलवाडीह। ढेलवाडीह से शुक्लाखार, देवरी होते हुए बुंदेली तक जाने वाली लगभग 3 से 4 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।
यह मार्ग आसपास के लगभग 20 से 25 गांवों के लोगों के लिए तहसील एवं जिला मुख्यालय तक पहुंचने का प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसके अलावा बांकीमोंगरा एवं आसपास के क्षेत्रों से दीपका आने-जाने के लिए भी यही एकमात्र सड़क है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय इस सड़क पर सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल भी हो चुके हैं।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर गड्ढों को भरा जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके तथा संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments