




बांकीमोंगरा/कोरबा। मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति, बांकीमोंगरा के सदस्यों ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए कोरबा स्थित स्नेह सदन वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों से मुलाकात की। समिति के सदस्यों ने सभी बुजुर्गों के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर समिति की ओर से वृद्धजनों को मिठाई खिलाई गई तथा बरसात के मौसम को देखते हुए बरसाती चप्पलों एवं फलों का वितरण किया गया। समिति के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ आत्मीय संवाद किया, उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। साथ ही मनोरंजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें वृद्धजन पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए और खुशी से झूमते नजर आए।
समिति के इस सेवा कार्य की वृद्धाश्रम के बुजुर्गों एवं प्रबंधन ने सराहना करते हुए सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि समाज के बुजुर्गों की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा एवं जनकल्याण के कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
इस सेवा अभियान में मुन्ना लाल साहू, राजकुमार गुप्ता, हरिशंकर दिवाकर, पन्ना लाल साहू, साबित राम, राजेश्वरी चौहान एवं राम नारायण चौहान का विशेष योग

