Tuesday, July 28, 2026
HomeKorbaनगर निगम कोरबा में नए एल्डरमैन ने ली शपथ, कलेक्टर कुणाल दुदावत...

नगर निगम कोरबा में नए एल्डरमैन ने ली शपथ, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिलाई शपथ, मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने दी शुभकामनाएं


कोरबा, 10 जुलाई 2026/
नगर पालिक निगम कोरबा में आज नामांकित नए एल्डरमैन को कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंत्री श्री देवांगन ने सभी नव-नामांकित एल्डरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नगर निगम के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी एल्डरमैन नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
शपथ ग्रहण करने वाले एल्डरमैन में श्री ईश्वर साहू, श्री दीपक यादव, श्री रितेश कुमार साहू, श्री शिव बालक सिंह तोमर, श्री सतीश सिंह ठाकुर, श्री रविशंकर शुक्ला, श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, श्री अमीलाल चौहान, श्रीमती मंदाकनी त्रिपाठी, श्री मनोज अग्रवाल तथा श्री नवदीप नंदा शामिल हैं।
समारोह के दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह राजपूत, जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
क्रमांक 589/कमलज्योति/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments