Tuesday, July 28, 2026
HomeNational72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024 घोषित: 'आर्टिकल 370' बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म,...

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024 घोषित: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन–ममूटी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, यामी गौतम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

नई दिल्ली, 18 जुलाई 2026। वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित इन पुरस्कारों में इस बार हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता। फिल्म की अभिनेत्री यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका) का सम्मान मिला।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य भूमिका) का पुरस्कार संयुक्त रूप से कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को मलयालम फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए प्रदान किया गया।

निर्देशक रणदीप हुड्डा को फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार मिला। वहीं ‘कल्कि 2898 एडी’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म (बेहतरीन मनोरंजन) का पुरस्कार दिया गया।

प्रमुख विजेता

  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: आर्टिकल 370 (हिंदी)
  • सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: कल्कि 2898 एडी (तेलुगु)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: राजकुमार पेरियासामी (अमरन)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) एवं ममूटी (ब्रह्मयुगम)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: यामी गौतम (आर्टिकल 370)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: संजय मिश्रा (भक्षक)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: सचना नामिदास (महाराजा) एवं रूपाश्री वरकाडी (मिथ्या)
  • सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म: 35 – चिन्ना कथा कादु
  • सर्वश्रेष्ठ नए निर्देशक की फिल्म: स्वातंत्र्य वीर सावरकर

तकनीकी पुरस्कारों में भी बड़ी फिल्मों का दबदबा

  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा (मूल): पुष्पा: द रूल पार्ट-02
  • सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन: भूल भुलैया 3
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन: अमरन
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: कल्कि 2898 एडी
  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन: पुष्पा: द रूल पार्ट-02
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत (गीत): आर्टिकल 370
  • सर्वश्रेष्ठ पृष्ठभूमि संगीत: अमरन
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: स्त्री 2
  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन: महाराजा

नॉन-फीचर फिल्मों में ‘भंगार’ और ‘राम-नामी’ का जलवा

नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी में ‘भंगार’ को सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) चुना गया। ‘आंगेन’ को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू नॉन-फीचर फिल्म का सम्मान मिला।

भाषा आधारित पुरस्कार

भाषा श्रेणी में ‘श्रीकांत’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म, ‘रायन’ को सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म, ‘मिथ्या’ को सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म, ‘फेमिनिची फातिमा’ को सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म तथा ‘कमिटी कुर्रोलु’ को सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का पुरस्कार मिला।

सिनेमा पर लेखन के पुरस्कार

सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार कन्नड़ पुस्तक ‘नानिरुवुदे निमगागी नादिरुवुदे ननगागी’ को मिला। वहीं हिंदी के संजीव श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष जयराज, नॉन-फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष असीम सिन्हा तथा सिनेमा पर लेखन जूरी के अध्यक्ष ए. चंद्रशेखर ने की। समारोह में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इन पुरस्कारों में आर्टिकल 370, कल्कि 2898 एडी, अमरन, पुष्पा: द रूल पार्ट-02, स्त्री 2, भूल भुलैया 3 और महाराजा जैसी फिल्मों का शानदार प्रदर्शन भारतीय सिनेमा की विविधता और गुणवत्ता को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments