कोरबा, बांकी मोंगरा

19 जुलाई 2026।
पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, पतंजलि युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा समिति एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में 25 दिवसीय सहज योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बांकी मोंगरा में किया जा रहा है।
शिविर का आयोजन 09 जुलाई 2026 से 02 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक ग्रामीण बैंक के ऊपर स्थित हॉल, बांकी मोंगरा में किया जा रहा है।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी ग्रामवासियों एवं योग प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली का लाभ उठाने की अपील की है। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा नए योग शिक्षकों को तैयार करना है।
शिविर के आयोजन में प्रदीप अग्रवाल (सह संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, कोरबा) एवं राजकुमार शर्मा (संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, कोरबा) सहित पतंजलि परिवार के पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।



