
बांकीमोंगरा (कोरबा)। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के नव नियुक्त मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैनों) का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार, 27 जुलाई 2026 को दोपहर 1 बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय, बांकीमोंगरा में आयोजित किया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल करेंगे।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा विशिष्ट रूप से उपस्थित रहेंगी। वहीं उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कंवर सहित नगर पालिका के सभी पार्षद भी समारोह में शामिल होंगे।
नगर पालिका परिषद द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के सौजन्य से किया जा रहा है।

