Friday, September 11, 2026
HomeKorbaशिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : लखन लाल देवांगन

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : लखन लाल देवांगन

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ कोरबा ने शिक्षक दिवस पर किया वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, नवगठित शिक्षा प्रकोष्ठ की पहली बैठक भी हुई

प्रणय मिश्रा

कोरबा, 5 सितंबर 2026। भाजपा जिला शिक्षा प्रकोष्ठ कोरबा द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर दीनदयाल कुंज भाजपा जिला कार्यालय कोरबा में शिक्षक सम्मान समारोह एवं नवगठित शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की प्रथम परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं राज्यगीत के सामूहिक गायन से हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य, कर एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। विशिष्ट अतिथियों में कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, शिक्षा प्रकोष्ठ बिलासपुर संभाग के सहप्रभारी जयकुमार मिश्रा, मीडिया सह संयोजक विनय आनंद, रायपुर मीडिया प्रभारी विमलेन्द्र तिवारी, भाजपा संगठन सह प्रभारी रायपुर संभाग राजीव सिंह, बांकी मोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा, पूर्व विधायक पाली-तानाखार रामदयाल उइके, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ केडी वैष्णव मंचस्थ रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला संयोजिका शिक्षा प्रकोष्ठ मीना शर्मा ने दिया।

वरिष्ठ शिक्षकों का हुआ सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर कोरबा जिले के ज्येष्ठ, श्रेष्ठ एवं वरिष्ठ शिक्षकों का अतिथियों द्वारा श्रीफल, शाल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और समाज निर्माण में उनकी भूमिका को सराहा गया।

सरस्वती शिशु मंदिर सीतामढ़ी के प्राचार्य विद्यानंद पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों के महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि भाजपा शासन द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं जयकुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षक देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और नई पीढ़ी को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं उनके शिक्षा के प्रति समर्पण पर प्रकाश डालते हुए भारतवर्ष में शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।

मुख्य अतिथि मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शासन द्वारा शालाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के नवनिर्माण तथा उन्नयन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रति भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता बताई।

शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की हुई परिचयात्मक बैठक

समारोह के साथ ही भाजपा जिला शिक्षा प्रकोष्ठ के नवगठित पदाधिकारियों की प्रथम परिचयात्मक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर संगठनात्मक स्तर पर कार्य करने और शिक्षा से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में शिक्षा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक चंद्र भूषण मिश्रा, संतोष यादव, शैलेन्द्र सिंह, चंद्र भूषण झा, संजय मानिकपुरी, पूजाराय, आभा दूबे, लीला राम पटेल, संतोष राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सपना झा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन चंद्र भूषण मिश्रा ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments