Friday, September 11, 2026
HomeLocalबांकी मोंगरा मंडल में भाजपा का संगठन निर्माण कार्य 100% पूर्ण, जिला...

बांकी मोंगरा मंडल में भाजपा का संगठन निर्माण कार्य 100% पूर्ण, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी को सौंपी आधिकारिक फाइल

बांकी मोंगरा। भारतीय जनता पार्टी बांकी मोंगरा मंडल ने संगठन निर्माण की प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया है। संगठन संरचना का कार्य पूरा होने के बाद मंडल पदाधिकारियों ने नवनियुक्त बूथ समितियों एवं शक्ति केंद्रों की कार्यकारिणी से संबंधित संपूर्ण आधिकारिक फाइल भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी को सौंप दी।

यह सांगठनिक कार्य जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देश, जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी अजय दूबे के मार्गदर्शन तथा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में पूरा किया गया। संपूर्ण फाइल की संरचना मंडल महामंत्री विकेश झा सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा की गई।

फाइल सौंपे जाने के अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने बांकी मोंगरा मंडल की सक्रियता, मुस्तैदी और समयबद्ध तरीके से संगठन निर्माण कार्य पूरा करने की सराहना की। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

मंडल नेतृत्व ने कहा कि यह उपलब्धि बांकी मोंगरा मंडल के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत, एकजुटता और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ ही भाजपा की रीति-नीति एवं केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता निरंतर सक्रिय रहेंगे।

मंडल पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को धरातल पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की बात कही।

संगठन निर्माण कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण होने पर भाजपा जिला संगठन एवं बांकी मोंगरा मंडल की ओर से सभी पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments