Friday, September 11, 2026
HomeLocalडी.ए.वी. स्कूल कुसमुंडा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

डी.ए.वी. स्कूल कुसमुंडा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

प्रणय मिश्रा कुसमुंडा

विद्यार्थियों ने भाषण एंव गीतों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति व्यक्त किया सम्मान और आभार

कुसमुंडा। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल कुसमुंडा में शिक्षक दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करते हुए गीत, भाषण सहित  प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण एवं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य चंद मोहन पांडे सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं सागरिका श्रीवास्तव, विनोद रजक, आनंद राव, निशा नायर, रंजीत सिंह, मोहम्मद मुकीद, कमलेश देवांगन एवं सीमा सिंह चंदेल का विद्यार्थियों द्वारा सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने गीत, भाषण एवं  कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शिक्षकों का दिल जीता । प्रस्तुतियों के दौरान विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार एवं उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की गई। समारोह ने गुरु-शिष्य परंपरा एवं शिक्षक-विद्यार्थी के आत्मीय संबंधों को और अधिक मजबूत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments