Saturday, September 19, 2026
HomeChhattisgarhविश्वकर्मा जयंती पर SECL ने 75 कर्मचारियों को किया सम्मानित

विश्वकर्मा जयंती पर SECL ने 75 कर्मचारियों को किया सम्मानित

‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत सफाई कर्मचारियों का भी सम्मान, विशेष अभियान 6.0 में 3,300 मीट्रिक टन कबाड़ हटाने का लक्ष्य

बिलासपुर, 17 सितंबर 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर स्थित मुख्यालय में दूसरे SECL विश्वकर्मा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। समारोह में खनन, संचालन, रखरखाव, पर्यवेक्षण सहित विभिन्न तकनीकी गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुल 75 नियमित एवं संविदा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में SECL के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी/संचालन) रमेश चंद्र महापात्रा तथा निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) एवं अतिरिक्त प्रभार नृपेन्द्र नाथ सहित व्यापार संघों एवं कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि, विभाग प्रमुख, अधिकारी और परिचालन क्षेत्रों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोयला कर्मियों के योगदान को सराहा

कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी का कोयला कर्मियों के लिए संदेश पढ़कर सुनाया गया। संदेश में देश की ऊर्जा सुरक्षा और विकास में कोयला कर्मियों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके परिश्रम और समर्पण की सराहना की गई।

सफाई कर्मचारियों का भी सम्मान

‘स्वच्छता ही सेवा–विशेष अभियान 6.0’ के तहत SECL के विभिन्न केंद्रों पर स्वच्छता और साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने वाले सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यस्थल बनाए रखने में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और श्रम के सम्मान का संदेश दिया गया।

225 स्थानों पर सफाई, 3,300 मीट्रिक टन कबाड़ हटाने का लक्ष्य

विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत SECL ने सफाई, कचरा प्रबंधन, स्थानों के बेहतर उपयोग और रिकॉर्ड प्रबंधन के लिए मापनीय लक्ष्य निर्धारित किए हैं। कंपनी ने करीब 40 लाख वर्गफीट क्षेत्र में फैले 225 स्थानों को सफाई अभियान के लिए चिन्हित किया है। इस दौरान 3,300 मीट्रिक टन कबाड़ हटाने का लक्ष्य रखा गया है।

अभियान में ई-कचरे के उचित संग्रहण, पृथक्करण एवं निपटान पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही 500 भौतिक फाइलों की समीक्षा, 200 भौतिक फाइलों को हटाने, 7,000 ई-फाइलों की समीक्षा और 3,000 ई-फाइलों को बंद करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

CG News Hub
हमर छत्तीसगढ़ हमर खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments