Sunday, September 20, 2026
HomeLocalगणेश विसर्जन के दौरान बांकीमोंगरा पुलिस की सख्ती, तेज आवाज में डीजे...

गणेश विसर्जन के दौरान बांकीमोंगरा पुलिस की सख्ती, तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई

थाना प्रभारी सत्यम साहू के नेतृत्व में कार्रवाई, डीजे साउंड सिस्टम और पिकअप वाहन जब्त

बांकीमोंगरा/कोरबा। गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर बांकीमोंगरा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने डीजे साउंड सिस्टम सहित पिकअप वाहन को जब्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं सीएसपी कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यम साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

20 सितंबर 2026 को कोराई गांव के मुख्य मार्ग पर एक सफेद रंग के पिकअप वाहन क्रमांक CG 10 DW 3976 में तेज एवं बेसुरी आवाज में डीजे बजाए जाने की सूचना मिली। वाहन में 200 वाट के 4 स्पीकर तथा 1000 वाट के 2 बॉक्स डीजे सहित कुल 6 साउंड सिस्टम लगे थे।

तेज आवाज के कारण आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे साउंड सिस्टम एवं पिकअप वाहन को जब्त किया और कोलाहल अधिनियम की धारा 5/15 के तहत कार्रवाई की।

थाना प्रभारी सत्यम साहू के नेतृत्व में कार्रवाई

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यम साहू के नेतृत्व में बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आयोजकों एवं डीजे संचालकों से निर्धारित ध्वनि सीमा और नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

CG NEWS HUB | बांकीमोंगरा/कोरबा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments