Sunday, April 5, 2026
HomeChhattisgarhमहिला द्वारा नाबालिग से अनाचार, POCSO के तहत मामला दर्ज

महिला द्वारा नाबालिग से अनाचार, POCSO के तहत मामला दर्ज


कवर्धा।

कबीरधाम जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला के खिलाफ नाबालिग बालक के साथ अनाचार करने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 123/2026 के तहत पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आरोपी महिला से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। आरोप है कि 1 मार्च 2026 को महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया, जहां भावनात्मक दबाव एवं प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार किया गया।
घटना के बाद आरोपी द्वारा पीड़ित को डराया-धमकाया गया, जिससे वह मानसिक दबाव में रहा और तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सका। बाद में हिम्मत जुटाकर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण में पॉक्सो अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप, उप निरीक्षक दिव्या शर्मा सहित कोतवाली स्टाफ की भूमिका रही।
पुलिस की अपील:
कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments