बांकी मोंगरा/कुसमुंडा
भारतीय जनता पार्टी बांकी मोंगरा मंडल के महामंत्री विकेश झा के नेतृत्व में आज आदर्श नगर कुसमुण्डा स्थित छठ घाट कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रचार-प्रसार प्रभारी गुरदीप सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार साहू, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व कार्यसमिति सदस्य सुखदीप सिंह, वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह, रितेश सिंह, रवि कुकरेजा, दिनेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर महामंत्री विकेश झा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि देशवासियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी को प्रेरित करता है।
विकेश झा ने बताया कि इस कड़ी में प्रधानमंत्री ने भारत की विंड एनर्जी में बढ़ती प्रगति, वैश्विक वैज्ञानिक विकास तथा ‘अदृश्य शक्ति’ के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, आगामी जनगणना को पूरी तरह डिजिटल स्वरूप में आयोजित करने की दिशा में देशवासियों से सहयोग की अपील की।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान आज जन-आंदोलन का रूप ले चुका है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
अंत में विकेश झा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘मन की बात’ में व्यक्त विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं, स्थानीय स्तर पर जनसहभागिता को मजबूत करें और “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।



