Saturday, June 13, 2026
HomeLocalनगर पालिक परिषद बांकी मोंगरा  अध्यक्ष के निर्देश पर कोहड़िया वाटर ट्रीटमेंट...

नगर पालिक परिषद बांकी मोंगरा  अध्यक्ष के निर्देश पर कोहड़िया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मरम्मत कार्य तेज, आंशिक जलापूर्ति शुरू

बांकी मोंगरा, 11 जून 2026। कोहड़िया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आई तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित हुई पेयजल व्यवस्था को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने तत्काल संज्ञान लिया है। अध्यक्ष द्वारा नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत कार्य कर जलापूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर पालिका परिषद के अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों की टीम द्वारा प्लांट में युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार समस्या के समाधान के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यक तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं।

मरम्मत कार्य के बीच बांकी मोंगरा के कुछ क्षेत्रों में पानी की सप्लाई आंशिक रूप से शुरू कर दी गई है। हालांकि, प्रेसर प्वाइंट पर जलदाब कम होने के कारण अभी सभी क्षेत्रों में सुचारु रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस समस्या के निराकरण के लिए भी सुधार कार्य जारी है।

नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि प्रेसर संबंधी तकनीकी दिक्कत दूर होने के बाद क्षेत्र के सभी वार्डों में नियमित एवं पर्याप्त जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सहयोग एवं धैर्य बनाए रखें, क्योंकि जलापूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आम नागरिकों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments