Tuesday, July 28, 2026
HomeLocalदो माह में ही उखड़ने लगी नाली, वार्ड कुदरी पारा के लोग...

दो माह में ही उखड़ने लगी नाली, वार्ड कुदरी पारा के लोग नाराज़, गुणवत्ता जांच व कार्रवाई की मांग

संवाददाता अनुज पाठक


बांकी मोंगरा। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले वार्ड कुदरी पारा में लगभग दो माह पहले निर्मित नाली की गुणवत्ता पर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ ही समय बाद नाली क्षतिग्रस्त होने लगी है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नाली निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण इतनी कम अवधि में ही सड़क और नाली के हिस्से टूटने लगे हैं। हालात ऐसे हैं कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नाली में धंस गई, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई। मौके पर पाइप निकालने और वाहन को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
ग्रामीणों और वार्डवासियों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होता तो इतनी जल्दी नाली क्षतिग्रस्त नहीं होती। लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष गुणवत्ता जांच कराने की मांग करते हुए दोषी इंजीनियर एवं ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि विकास कार्यों में जनता के पैसे का सही उपयोग होना चाहिए। यदि जांच में अनियमितता और लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो।
अब देखना होगा कि नगर पालिका परिषद और संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं तथा जांच कर दोषियों पर क्या कार्रवाई करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments