Tuesday, July 28, 2026
HomeLocalबांकीमोंगरा में पल्स पोलियो अभियान सफल, डॉ. पन्नालाल पटेल के कुशल नेतृत्व...

बांकीमोंगरा में पल्स पोलियो अभियान सफल, डॉ. पन्नालाल पटेल के कुशल नेतृत्व में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

संवाददाता अनुज पाठक

बांकीमोंगरा, कोरबा।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को बांकीमोंगरा के मुख्य चौक स्थित बजरंग बली मंदिर के पास विशेष पोलियो बूथ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. पन्नालाल पटेल के कुशल नेतृत्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक दवा पिलाई गई।
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक अपने नन्हे बच्चों को लेकर पोलियो बूथ पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को सुरक्षित तरीके से पोलियो की खुराक पिलाई तथा अभिभावकों को नियमित टीकाकरण और पोलियो उन्मूलन के महत्व के बारे में जागरूक किया।
डॉ. पन्नालाल पटेल ने कहा कि “हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, क्योंकि यही स्वस्थ और पोलियो मुक्त भारत की सबसे बड़ी पहचान है।” उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे अभियान को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया। स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग किया और इस जनहितकारी पहल की सराहना की।
“दो बूंद जिंदगी की” के संदेश के साथ बांकीमोंगरा में आयोजित यह अभियान पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments