Tuesday, July 28, 2026
HomeLocalपीएम श्री सेजस हाई स्कूल मोंगरा में धूमधाम से मनाया गया शाला...

पीएम श्री सेजस हाई स्कूल मोंगरा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

बाकी मोंगरा, 27 जून 2026।
नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा स्थित पीएम श्री सेजस हाई स्कूल मोंगरा में शनिवार को शाला प्रवेश उत्सव उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं गणवेश वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी विकास झा ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम श्री स्कूल योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त ये विद्यालय ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, संचालित गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, शत-प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद बलराम विश्वकर्मा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष अजीत कैवर्त, विधायक प्रतिनिधि जनक यादव, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य माधुरी कैवर्त, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रकाश झा, देव राजपूत, मीडिया प्रतिनिधि और अनेक पालक गण सहित शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments