Friday, September 11, 2026
HomeLocalराखी दुकानों के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी आग, बांकीमोंगरा चौक की बिजली...

राखी दुकानों के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी आग, बांकीमोंगरा चौक की बिजली लाइन कटी

ब्रेकिंग न्यूज:

बांकीमोंगरा। बांकीमोंगरा ऑटो स्टैंड के पीछे स्थित ट्रांसफार्मर में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि घटनास्थल के आसपास इस समय राखी की कई दुकानें लगी हुई हैं, जिसके चलते आग की घटना को लेकर दुकानदारों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई।

ट्रांसफार्मर में आग लगते ही सुरक्षा के मद्देनजर चौक क्षेत्र की बिजली लाइन काट दी गई। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

राखी की दुकानों और अन्य अस्थायी दुकानों के नजदीक ट्रांसफार्मर में आग लगने से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद किए जाने से स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली।

फिलहाल आग लगने के कारणों और ट्रांसफार्मर को हुए नुकसान की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। बिजली विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments