




बच्चों से लेकर महिलाओं, युवाओं और शिक्षकों ने लिया हिस्सा, रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां
ढेलवाडीह, कोरबा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जागृति क्लब, ढेलवाडीह के तत्वावधान में कोरबा जिले में पहली बार पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब के सचिव विमल मानिकपुरी की परिकल्पना से आयोजित इस अनूठे खेल आयोजन में बच्चों, युवाओं, युवतियों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में हसन अली एवं राजीव लखनपाल उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
बालिका वर्ग: प्रथम रिया कंवर, द्वितीय भूमिका कंवर, तृतीय नंदनी।
जूनियर बालिका वर्ग: प्रथम वैशाली, द्वितीय नीलिमा, तृतीय संपत्ति।
महिला वर्ग: प्रथम श्रीमती उतरा राठौर, द्वितीय सुपेत कंवर, तृतीय सरस्वती भास्कर।
पुरुष वर्ग: प्रथम राजपाल, द्वितीय दिनेश, तृतीय नितीश कुमार।
छात्र सीनियर वर्ग: प्रथम आशीष कुमार, द्वितीय ताबीस, तृतीय रुद्र प्रताप सिंह।
छात्र जूनियर वर्ग: प्रथम राघव कुमार, द्वितीय प्रभात कुमार, तृतीय वीरेंद्र।
शिक्षक वर्ग: प्रथम संदीप गौरहा, व्यायाम शिक्षक, द्वितीय विश्वजीत व्यायाम शिक्षक, सिंघिया, तृतीय अरुण मधुकर, VTT सिंघाली।
आयोजन के दौरान कुछ मुकाबले विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। श्रीमती संगीता राय, संरक्षिका क्लब, राम कुमार साहू, कार्मिक प्रबंधक, मुख्य अतिथि राज जायसवाल एवं राजीव लखनपाल ने भी पंजा कुश्ती के रोचक मुकाबलों में हिस्सा लिया। वहीं हसन अली विरुद्ध विमल मानिकपुरी तथा बोधि निषाद विरुद्ध सूर्यकांत के मुकाबले संघर्षपूर्ण रहे और किसी स्पष्ट परिणाम के बिना समाप्त हुए।
कोरबा जिले में पहली बार आयोजित पंजा कुश्ती प्रतियोगिता को सफल बनाने में जोशी बेबी, मुकेश उर्वसे, अरविंद सिंह, बोधि निषाद, सुबोध तिवारी, संतोष साहू, अभिषेक राठौर, राम कुमार साहू, चंद राम राठौर, तोषराम, रमेश परिहार एवं श्याम सुंदर ठाकुर सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को खेलों से जोड़ना तथा उनमें खेल भावना, शारीरिक क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।

