Friday, September 11, 2026
HomeLocalथाना प्रभारी सत्यम साहू के साथ शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों...

थाना प्रभारी सत्यम साहू के साथ शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर हुई चर्चा

प्रणय मिश्रा बांकी मोंगरा

प्रेस क्लब, डीजे संचालक और पार्षदगण हुए शामिल; शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर बनी सहमति

बांकी मोंगरा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बांकी मोंगरा थाना परिसर में थाना प्रभारी सत्यम साहू की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, डीजे संचालन, ध्वनि स्तर तथा शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों के पालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी सत्यम साहू ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

बैठक में प्रेस क्लब बांकी मोंगरा के सदस्यों, डीजे संचालकों एवं पार्षदगण ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने त्योहारों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने तथा क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग देने की बात कही।

प्रेस क्लब बांकी मोंगरा की ओर से प्रेस क्लब अध्यक्ष निशांत झा, व  प्रेस क्लब के सभी सदस्यों  उपस्थित रहे।,

बैठक में थाना प्रभारी सत्यम साहू ने कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध अथवा विवादित स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments